फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: छतड़ी के राजू पहलवान बने विजेता

Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोटला में दो दिवसीय छिंज मेले का आयोजन किया गया। छिंज मेले का आयोजन कोटला के व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया। इसमें प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली में छतड़ी के राजू पहलवान विजेता रहे, जबकि लंबानाल के पप्पी पहलवान उपविजेता रहे। छोटी माली का खिताब अजय लंबानाल के नाम रहा। गजिंद्र पठानकोट उपविजेता रहे। पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस सिंह राणा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोटला योगराज मेहरा ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद महाजन, राजेंद्र कुमार, राजीव शक्ति, रमेश कुमार, विनय वर्मा, कमल कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें