ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नागनी माता मंदिर कमेटी की ओर से नागनी कुश्ती दंगल का आयोजन पांच अक्तूबर को दोपहर एक बजे मंदिर प्रांगण के अखाड़े में किया जाएगा। दंगल में पंजाब, जम्मू और हरियाणा के नामी-गिरामी पहलवान दांव-पेच दिखाएंगे। कुश्ती दंगल के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संवाद