हार बाग़ पुली भजनाथ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन उपस्थित संगत। आयोजक
परागपुर (कांगड़ा)। हार बाग पुली भजनाथ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित सुमित शास्त्री ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि दांपत्य सुख और गृहस्थ जीवन में सुख-शांति के लिए माता पार्वती का पूजन सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा श्रवण में बिताया गया एक क्षण भी मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। आयोजकों ने बताया कि कथा के अगले क्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर यशपाल, जयसी राम, बबलू, सुनील, पवना, अंजू, नीलम और अनुपमा मौजूद रहे। संवाद