फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चंबी में फोरलेन पुल का काम फिर हुआ तेज

Mon, 27 Apr 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चंबी में जोरों से चल रहा फोरलेन पुल का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत चंबी में ढाई साल से बन रहे पुल के शेष कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि बरसात से पहले पुल पर यातायात बहाल हो सके। करीब छह महीने से हाई एक्सटेंशन तारों की बाधा के कारण पुल के तीन पिलरों का निर्माण कार्य रुका हुआ था। इन्हें करीब डेढ़ सप्ताह पहले नए टावर पर शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों ओर सड़क निर्माण और भराई का कार्य लगातार जारी है। पुल का मुख्य ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। लेंटर डालने का काम भी पूरा कर लिया गया है। अब केवल तीन पिलरों का निर्माण शेष था जिसे तेज गति से पूरा किया जा रहा है। परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 किलोमीटर हिस्से में निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें