फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग, फुटपाथ और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में हो रहा काम : बैरवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के प्रमुख शहरों और व्यापारिक कस्बों में पार्किंग, फुटपाथ समेत वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। आज शहरों में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। इसके समाधान के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन प्रमुखता से काम कर रहा है। नए पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं और बाजार में पार्किंग के लिए नए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। येलो लाइन लगाकर कर भी अस्थायी पार्किंग के विकल्प पर कार्य हो रहा है, ताकि स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा मिले।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बुधवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कही। इस दाैरान उन्होंने जिले और शहर की समस्याओं को लेकर शहर के बुद्धिजीवियों और कारोबारियों से सीधा संवाद भी किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाए जा रहे हैं, ताकि सड़क पर चलते समय दुर्घटना की संभावना न रहे। अन्य प्रमुख शहरों में भी फुटपाथ विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि गांव और शहरों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंचायतों में भी कूड़ा-कचरा निष्पादन के लिए पंचायतों को सफाई कार्य करने वाली एजेंसियों के साथ अनुबंध करने के लिए कहा गया है। ताकि शहरों की तर्ज पर गांव में घरद्वार पर कूड़ा उठाने और सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग कर इसे उचित तरीके से ठिकाने लगाया जा सके।
हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। इस कड़ी में गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का प्रोजेक्ट अहम है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में 50 फीसदी से अधिक का काम हो चुका है। जल्द ही प्रभावित परिवारों को इस बाबत नोटिस जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


इन योजनाओं पर भी चल रहा काम-
-टूरिस्ट विलेज पालमपुर
-पौंग डैम में स्वदेश दर्शन योजना
-विभिन्न ट्रैक रूट्स का जीर्णोद्धार
-अनछुए पर्यटन स्थलों की खोज और विकास

कारोबारी सहयोग करें तो मॉलरोड पर बने बात
उपायुक्त कांगड़ा ने कहा कि कोतवाली बाजार धर्मशाला को लंबे समय से मॉलरोड बनाने की बात चल रही है, लेकिन इसमें शहर के कारोबारियों का सहयोग बहुत जरूरी है। मॉलरोड बनने से लोगों की आमद बढ़ेगी और कारोबार भी बढ़ेगा। जिसका सीधा लाभ स्थानीय कारोबारियों को हो सकता है।
बाक्स:
पार्किंग की होनी चाहिए सुविधा : जम्वाल
व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र जम्वाल ने बाजारों में अगर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो तो कारोबार में इजाफा हो सकता है। राजा रघुवीर सिंह क्लब के एरिया और शहर के अन्य जगहों पर पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए।

सभी वार्डों में मिले परिवहन सुविधा : मोहित
कारोबारी मोहित अंगरीस ने कहा कि नगर निगम के अधिकतर वार्डों में परिवहन की सुविधा नहीं है। खासकर बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में वार्डों में ई-टैक्सी या ऑटो की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

मिलकर काम करने की जरूरत : सूद
कारोबारी अनुराग सूद का कहना है कि जिला प्रशासन और व्यापार मंडल मिलकर काम करें तो शहर की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। कारोबारी सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें