फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिलाएं सीखेंगी खाद्य प्रसंस्कण की विधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर्नाटक के मैसूर में खाद्य प्रसंस्कण की विधियां सीखेंगी। इसके लिए दो से चार फरवरी तक केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान मैसूर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की 23 महिलाओं का चयन एक्सपोजर कम ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए हुआ है। इसमें महिलाओं को फलों और सब्जियों के कटाई के बाद के प्रबंधन के बारे में सिखाया जाएगा। इनमें बिलासपुर की एक, चंबा की दो, हमीरपुर और कांगड़ा की दो-दो, मंडी की पांच, शिमला की छह, सिरमौर की तीन और सोलन की दो महिलाओं का चयन हुआ है। धर्मशाला खंड अधिकारी अभिनीत कात्यायन ने बताया कि कांगड़ा के धर्मशाला खंड की दो महिलाओं का चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें