फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल बाजार में दिनदहाड़े पर्स ले उड़ीं महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कागड़ा)। गगल बाजार में दिनदहाड़े दो महिलाएं और एक लड़की एक महिला का पर्स और मोबाइल ले उड़ीं। जानकारी के अनुसार गगल बाजार में शाहपुर से महिला कोमल अपने पति के साथ बस से उतरी। बस कांगड़ा की तरफ जा रही थी। महिला ने बताया कि बस से उतरकर वह अपने पति के साथ एक दुकान में मिठाई लेने गई। मिठाई लेने के बाद जब वह अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए टैक्सी में बैठे तो उन्होंने देखा कि बैग में पर्स और मोबाइल नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गगल पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच के लिए गगल बाजार पहुंची। पुलिस की ओर से बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दो महिलाएं और एक लड़की भी इन दोनों के पीछे दुकान में घुसतीं हुई दिखाई दीं। कुछ देर बाद यह दो महिलाएं और एक लड़की दुकान से निकल कर जल्दी से कांगड़ा रोड की तरफ जाती हुई दिखाई दी। महिला ने बताया कि उसके पर्स में करीब तीन हजार रुपये थे और एक मोबाइल भी था। इस बारे में डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि वह संबंधित थाने से इस मामले की जानकारी लेंगे और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर कार्रवाई करेंगे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। उधर, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा की वह इन झुगी-झोंपड़ी वालों को खड्डों के किनारे में से हटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें