फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ में स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद के वार्ड-6 के लोगों ने विद्युत बोर्ड के स्मार्ट मीटर के विरोध में एसडीएम कार्यालय से लेकर बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप तक रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले रीना देवी, सोनिया, विमला, सुजाता, कुशला, सुदेश, कृष्णा, कर्म चंद, विकास वर्मा, सोनू, सालोचना, कुशल, राज कुमार आदि ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इन स्मार्ट मीटर को ऑपरेट करने में परेशानी होगी। गलती से बिल न भरने की स्थिति में उन्हें अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि अधिकांश लोगों के पास नेट की सुविधा नहीं है और कई के पास अपने मोबाइल भी नहीं हैं। ऊपर से सिग्नल की समस्या हर समय बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में एक उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर का बिल हजारों में आया था। ऐसे में ग्रामीण लोगों को भय बना रहेगा। उन्होंने प्रशासन और विभाग से स्मार्ट मीटर की इस मुहिम को बंद करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी सूरत में इन मीटरों को लगने नहीं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें