फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ऑनलाइन बेच पाएंगी उत्पाद

Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला ग्रामीण विकास विभाग नई योजना पर विचार कर रहा है। विभाग ऐसा प्रोजेक्ट तैयार करने की संभावना तलाश रहा है जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री शुरू की जा सके। जिले में करीब 8,000 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं जिनसे 62,116 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये समूह हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, सिलाई-कढ़ाई और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं तैयार करते हैं। ऑनलाइन बिक्री की सुविधा मिलने से इन उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच मिल सकेगी। जिला विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डिजिटल माध्यम से बिक्री बढ़ने पर महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें