फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रक के टायर के नीचे आया महिला का पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। स्थानीय चौक में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्वाह्न 11:25 बजे एक स्थानीय बुजुर्ग महिला ऑटो से उतर कर सड़क को पार करने लगीं तो अचानक आगे से ट्रक आ गया। दूसरी तरफ गाड़ी होने के कारण ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा। इससे महिला टक्कर लगने से नीचे गिर गई। टक्कर के बाद महिला का एक पैर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक गाड़ी रोकने के लिए कहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बाहर निकालकर निजी गाड़ी में मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान स्वर्णा (65) गांव रिड़ी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद संसारपुर टैरेस पुलिस के थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। संजय शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें