धर्मशाला। शहर के कचहरी चौक में शनिवार दोपहर बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में वहां से गुजर रही एक महिला भी आ गई, जिससे वह घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। टक्कर में बाइक और कार दोनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद चौक पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
ब्यूरो