फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल में बाइक की टक्कर से महिला घायल

Fri, 14 Jun 2024 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कागड़ा)। एनएच के तहत गगल के मांझी पुल पर बुधवार रात को एक बाइक चालक ने राहगीर महिला शिल्पा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला अब्दुलापुर की रहने वाली है। महिला को उसके पति ने तुरंत टांडा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ मांझी पुल पर स्कूटी खड़ी करके सड़क पार करने लगी तो एक बाइक चालक, जो कि सनौरा की तरफ से आया और महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गगल पुलिस थाना से जांच अधिकारी भूपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें