खुंडियां (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत पंचायत नाहलियां में एक 23 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रीति देवी निवासी नाहलियां ने कोई जहरीली चीज खा ली है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल खुंडियां लाया गया।
वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारणों का पता किया जा रहा है। उधर, पंचायत प्रधान नाहलियां विक्रम जीत सिंह ने बताया कि महिला की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।