डमटाल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने मोहटली में गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापा मार कर महिला को 4.11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक महिला घर से नशीले पदार्थाें की सप्लाई करती है। इस पर पुलिस ने बुधवार को मोहटली में राखी देवी मकान में दबिश दी। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद