लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर की एक पंचायत की एक महिला ने अपने जेठ पर लंबे समय से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए लंबागांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसका पति और जेठ रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोपी जेठ 15 से 20 दिन के अंतराल में जब भी घर आता तो उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता था। पारिवारिक प्रतिष्ठा और सामाजिक बदनामी के डर से वह अब तक सहन करती रही। लेकिन सोमवार को आरोपी ने दोबारा छेड़छाड़ की, जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बकहा कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। संवाद