फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रावण वध के साथ श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। उपतहसील आलमपुर की जांगल पंचायत के साईं गांव में जय महावीर युवा क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का समापन हो गया। रावण वध के साथ ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला में राजीव शर्मा ने श्रीराम, सुखदेव मैहरा ने लक्ष्मण, ऋतिक राणा ने सीता, प्रवीन राणा ने रावण और प्रिंस ने हनुमान की भूमिका निभाई। राम वनवास, सीता हरण, हनुमान लंका दहन, मेघनाद वध और अंत में रावण वध जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को भक्ति और आस्था के सागर में डुबो दिया। इस अवसर पर राजेश राणा, अरुण राणा, विनोद राणा, संजीव राणा, संतोष शर्मा, कुलदीप खरवाल सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। रामलीला की शुरुआत क्लब के स्टेज डायरेक्टर कुलदीप राणा (बबलू) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें