फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी की दवाई देने पर एप में रिकॉर्ड करें अपलोड : प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। क्षय रोग कार्यान्वयन रूपरेखा समझौता (टिफा) प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य खंड नूरपुर के गंगथ अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नूरपुर क्षेत्र के 100 दवा विक्रेताओं और निजी चिकित्सकों ने सेमीनार में हिस्सा लिया। कार्यशाला में सभी दवा विक्रेताओं और निजी चिकित्सकों को टीबी मुक्त हिमाचल एप डाउनलोड करवाई गई। टिफा प्रोजेक्ट के जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रवीण चौहान ने दवा विक्रेताओं को टिफा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज जिसे खांसी की दवा दी जा रही है, उसका रिकॉर्ड टीबी मुक्त एप पर अपलोड किया जाए जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम उससे निरंतर संपर्क में रहे और उसे बलगम की जांच को प्रेरित कर सके। बीएमओ नूरपुर डॉ. दिलबर ने इस एप के माध्यम से जुड़कर स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करने के लिए निर्देश दिए। जिला टीबी एवं एड्स कोऑर्डिनेटर विशाल ने कहा कि कांगड़ा में प्रतिवर्ष तीन हजार नए टीबी केस सामने आ रहे हैं। इसके लिए सभी को इस बीमारी के प्रति आगाह होने की जरूरत है। इस मौके पर एडीएमओ नूरपुर डॉ. शरद द्विवेदी, एसटीएस रीना गुप्ता सहित नूरपुर और गंगथ क्षेत्र के दवा विक्रेता कार्यशाला में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें