ठाकुरद्वारा मंडी में किसानों की गेंहू।
- फोटो : Kangra
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। इंदौरा तहसील के ठाकुरद्वारा गांव में हिमाचल सरकार की ओर से फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से गेहूं खरीद केंद्र खोला गया है। इस खरीद केंद्र पर अब तक 7 किसानों से 368 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है। गेहूं की खरीद के बारे में जानकारी देते हुए मंडी के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को भी किसान मंडी में फसल लेकर आए हैं। उनकी फसल भी खरीद जा रही है। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के क्वालिटी कंट्रोलर सचिन वर्मा ने किसानों को अधिक से अधिक गेहूं की फसल मंडी में लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसान फसल के साथ अपना रजिस्ट्रेशन फार्म, टोकन, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी साथ लेकर आएं, ताकि 24 से 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान किया जा सके।