नूरपुर प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष व पदाधिकारी
नूरपुर (कांगड़ा)। आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से 15 से 25 मई तक नशे के खिलाफ नूरपुर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने मंगलवार को नूरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इस 10 दिवसीय अभियान का उद्देश्य नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव के खिलाफ युवाओं, अभिभावकों और समाज को जागरूक करना है। अभियान से युवाओं को नशे की लत से बचाना, जन जागरूकता बढ़ाना और समाज को एक स्वस्थ एवं नशामुक्त दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत नूरपुर के स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत नूरपुर की सभी पंचायतों, गांवों एवं प्रमुख नगरों में नशे के विरोध में अभियान चलाया जाएगा। इस आंदोलन को मीडिया एवं स्थानीय प्रशासन, पुलिस और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, कैप्टन दलेर सिंह, शुभम पाल चौहान, रूबल शर्मा, रवि सिंह और स्वरूप चंद मौजूद रहे।