जीर्णोद्धार के कार्य के प्रथम चरण की खोदाई के बाद राजा का तालाब की ऐतिहासिक धरोहर तालाब में काफ
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब में दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैले ऐतिहासिक धरोहर तालाब में पानी भरने लगा है। तालाब के जीर्णोद्धार के प्रथम चरण में खोदाई का कार्य पूर्ण होने के बाद मानसून की पहली ही बारिश से रौनक लौटने लगी है। तालाब में बतखें और अन्य पक्षी फिर से जलक्रीड़ा करने लगे हैं। स्थानीय विधायक और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों से तालाब के जीर्णोद्धार के लिए तीन चरण में 2.75 करोड़ रुपये की राशि से खर्च होनी है। उधर, नेरना पंचायत प्रधान सुशील कुमार, जगजीत जग्गू, रवि चौहान, अश्वनी महाजन और राजेश चौधरी सहित अन्य ने कहा कि जीर्णोद्धार के प्रथम चरण की खोदाई के बाद तालाब में जलभराव होने से धरोहर के पुराने दिन लौटने लगे हैं।