फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाथू टिप्परी में 26 को होगा वॉकथॉन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सोशल वेलफेयर एंड अवेकिंग सोसायटी बाथू टिप्परी के सौजन्य से 40 वर्ष से ऊपर के स्त्री और पुरुषों के लिए 26 अक्तूबर को एक वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह वॉकथॉन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू टिप्परी से सुबह साढ़े सात बजे शुरू की जाएगी। सभी प्रतिभागी विद्यालय से पैदल चलना शुरू करेंगे और अंतिम स्टेशन कालू दी बड़ तक जाएंगे। प्रतिभागी कालू दी बड़ से वापस स्कूल तक पहुंचेंगे। वॉकथॉन में प्रतिभागियों की आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग परिणाम घोषित किए जाएंगे। वॉकथॉन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों का जन्म एक जनवरी 1985 से पहले होना आवश्यक निर्धारित किया गया है। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस वॉकथॉन में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी 24 अक्तूबर से पहले अपना नाम वॉकथॉन के लिए दर्ज करवा सकते हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि वॉकथॉन का आयोजन सामाजिक कल्याण एवं जागृति समिति की ओर से किया जा रहा है। 40 से 50 वर्ष तक के पुरुषों और महिलाओं के लिए आठ किमी, जबकि 51 से 60 वर्ष तक के पुरुषों और महिलाओं को पांच किलोमीटर तक दौड़ लगानी होगी। 60 वर्ष से ऊपर प्रतिभागी को भी पांच किलोमीटर की दूरी निर्धारित समय पर तय करनी होगी। वॉकथॉन सुबह 7:30 बजे तहसील जसवां के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू टिप्परी से शुरू होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को एक पदक पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी और लिंग के आधार पर शीर्ष तीन प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 98826 32246 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें