धर्मशाला। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-25 के प्रावधान के अनुसार एवं भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिला कांगड़ा के समस्त विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां तैयार हो गई हैं। इनकी एक प्रति कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों में 13 अगस्त तक जन-साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। विधानसभा क्षेत्र 6-नूरपुर, 7-इंदौरा (अनुसूचित जाति), 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली, 10-देहरा, 11-जसवां परागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अनुसूचित जाति), 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर, 20-बैजनाथ (अनुसूचित जाति) के किसी भी व्यक्ति को इन मतदान केंद्रों की सूचियों के संदर्भ में कोई आपत्ति या सुझाव देने हों तो वे संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय में 13 अगस्त तक अपनी आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह जानकारी दी है। ब्यूरो