खैरा (कांगड़ा)। सुन्यारी मेले के दौरान आयोजित की जा रही 81वीं मेजर जनरल जनक मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इसमें वोदा की टीम ने बिलासपुर हॉस्टल की टीम को हराकर विजेता ट्राॅफी अपने नाम की। गीती को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि शैलजा कटोच ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मेलों को संजोए रखना हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। संवाद