फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विशाल पहलवान ने जीता लाहट गुग्गा मंदिर दंगल

Thu, 05 Jun 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लाहट गुग्गा  मंदिर परिसर मेले के दंगल मे दम दिखाते हुए पहलवान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल के लाहट गुग्गा मंदिर परिसर में मेले और दंगल का बुधवार को समापन हुआ। दंगल में पालमपुर के विशाल पहलवान ने अमृतसर के शेरा पहलवान को पटकनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर आयुष एवं युवा खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने दंगल के विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में प्रिया प्रथम, पलक द्वितीय और सुप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि ने इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया। गोमा ने मेला कमेटी को 21 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें