फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विशाल पहलवान ने मिठ्ठू को हराकर जीती बड़ी माली

Thu, 14 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
स्पेल के कांगू पीर मेले में आयोजकों से इनाम प्राप्त करते कुश्ती की बड़ी माली के पहलवान (फोटो : स
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। स्पेल पंचायत के कांगू पीर गुरु आत्मा राम छिंज मेले में कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पंजाब, जम्मू और हरियाणा के पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। देर रात तक चले कुश्ती मुकाबलों की बड़ी माली अखाड़ा लंबा नाला के पहलवान विशाल ने जसूर के पहलवान मिठ्ठू को पछाड़कर अपने नाम की। बड़ी माली का इनाम 13 हजार रुपये था। जवाली अखाड़ा के शिवा पहलवान ने पठानकोट के शेरू पहलवान को पटखनी देकर छोटी माली जीती। छोटी माली का इनाम 11 हजार रुपये था। मेला कमेटी के प्रधान धर्म सिंह ने कहा कमेटी सदस्यों कै. कुलदीप, कै. विजय सिंह, कै. यशपाल, जीवन सिंह, सूबेदार रघुबीर सिंह, विक्रम चावला और प्रवीण गुलेरिया सहित स्पेल के ग्रामीणों के सहयोग से ही मेले का सफल आयोजन हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें