नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में सोमवार को सत्र 2023-24 के लिए सीएससीए का गठन किया गया। इसमें विशाल कौंडल बीए तृतीय वर्ष के छात्र को अध्यक्ष, जबकि रिया कुमारी बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। गौरव कुमार बीकॉम प्रथम वर्ष को सचिव और संयुक्त सचिव पद पर काजल चौधरी बीएससी प्रथम वर्ष तथा अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पीटीए प्रधान राकेश कुमार ठाकुर, उप प्रधान सुभद्रा देवी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीरज शर्मा ने मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनु शर्मा ने किया। इसके अलावा महाविद्यालय में दो दिवसीय अवकाश के दौरान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने महर्षि वाल्मीकि वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाया।