लो वोल्टेज से परेशान लोग तहसीलदार फतेहपुर को ज्ञापन सौंपते हुए । स्रोत : जागरूक पाठक
रैहन (कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की धमेटा और समकड़ पंचायतों के ग्रामीणों ने लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री और विद्युत बोर्ड को ज्ञापन भेजा। समस्या के समाधान की मांग को लेकर वीरवार को दर्जनों ग्रामीण समाजसेवी रमेश दत्त कालिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय फतेहपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि कम वोल्टेज के कारण पेयजल आपूर्ति और घरेलू बिजली उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। संवाद