फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिद्धपुर-घाड़ के ग्रामीण गंदा पानी पीने के लिए मजबूर

Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सिद्धपुर - घाड़ के वार्ड नं 6 के निवासी  नलों से आ रहे गंदा पानी पर रोष प्रकट करते हुए। स्त्र
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड-6 के निवासी तीन महीने से पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। स्थानीय निवासी सतीश कुमार, इंद्र सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, शशि वाला, सुषमा देवी, ममता देवी और सुरेखा देवी सहित अन्य ने बताया कि वार्ड में लगभग 25 घर हैं। सभी लोग जनवरी से नलों से आ रहा गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं या फिर कुएं से पीने का पानी भर रहे हैं। इस बारे विभाग को कई बार शिकायत भी की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर हमारी समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय भरमाड़ में धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस बारे में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। एक-दो दिन में जेसीबी लगाकर खोदाई करवाई जाएगी और नए पाइप डाल दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें