फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विजेंद्र कुमार ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

Mon, 09 Nov 2026 08:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जगत प्रकाश नड्डा से मिलते विजेंन्द्र कुमार उनके निवास स्थान पर स्तोत्र जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मझीण के पूर्व जिला परिषद सदस्य विजेंद्र कुमार ने दिवाली पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जेपी नड्डा ने भी विजेंद्र कुमार और उनके परिवार को पर्व की बधाई दी। विजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बैठक में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं और स्थानीय जनसमस्याओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि नड्डा के मार्गदर्शन और सहयोग से ज्वालामुखी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें