फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की पुस्तक का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन

विज्ञापन
सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की पुस्तक का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
धर्मशाला। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हिमाचल के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा लिखित पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण का विमोचन उपराष्ट्रपति एन्क्लेव, नई दिल्ली में किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों के चलते भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दहलीज पर है। उन्होंने कहा कि 2014 से लागू गवर्नेंस नीतियों के कारण भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उपराष्ट्रपति ने पुस्तक लेखन के लिए डॉ. सिकंदर कुमार की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति समाज को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और उपलब्धियों के महत्वपूर्ण व रोचक पहलुओं से अवगत कराएगी और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें