फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिद्धपुर में तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
सिद्धपुर चौक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगीं कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य सड़क पर सिद्धपुर में शनिवार को तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सिद्धपुर से लेकर शिला चौक तक सुबह दस से दोपहर एक बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण कर्मचारी भी कार्यालय देरी से पहुंचे। वीकेंड पर धर्मशाला घूमने पहुंचे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। दोपहर एक बजे के करीब स्थिति सामान्य हुई। जानकारी के अनुसार सिद्धपुर के एक स्कूल में पीटीए मीटिंग थी जिसके चलते काफी संख्या में अभिभावक वाहनों से स्कूल पहुंचे थे। स्कूल के पास ही खनियारा को जाने वाली सड़क में मरम्मत का कार्य चल रहा है जिस वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, सिद्धपुर चौक पर ट्रैफिक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई थी लेकिन अधिक वाहनों के दबाव के कारण जाम लगा रहा। संवाद

सिद्धपुर चौक पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें