फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला की एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे सब्जियों के दाम

Tue, 24 Nov 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहरवासियों को अब सब्जियों के दाम जानने के लिए दुकानदारों से पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। जल्द ही धर्मशाला की प्रमुख एलईडी स्क्रीन पर सब्जियों के रोजाना के भाव प्रदर्शित किए जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा यह पहल करने जा रहा है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए विभाग की ओर से नगर निगम धर्मशाला को पत्र लिखा जाएगा। जिला उपायुक्त से भी अनुमति ली जाएगी। इसमें शहर की मुख्य एलईडी स्क्रीन पर प्रतिदिन के भाव दिखाने का आग्रह किया जाएगा। विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि इस कदम से लोगों को सब्जियों के उचित दामों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। साथ ही दुकानदारों की ओर से मनमाने दाम वसूलने पर भी अंकुश लगेगा और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें