बनूरी स्कूल में कोरोना टीका लगवाते छात्र
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 14923 किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। अभी तक कुल 31687 को दोनों डोज लग चुकी है। इसी आयु वर्ग के 88000 बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बच्चों में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को भी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 186 टीकाकरण सेशन रखे गए हैं। उन्होंने जिला कांगड़ा के सभी नागरिकों से अपील की की कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए करोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, मास्क का प्रयोग करें। जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं। कोरोना के लक्षण आने पर तुरंत खुद को आइसोलेट करें, कोरोना टेस्ट करवाएं।