फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एटीएम का प्रयोग 30 दिन में एक बार जरूर करें

Sat, 12 Jul 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत सांबा में मनी वाइस-वित्तीय साक्षरता केंद्र की ओर से एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। ग्रामीणों को मनी वाइस-वित्तीय साक्षरता केंद्र की ओर से सुषमा और अनिता ने बताया कि 30 दिन में एक बार एटीएम का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा उन्होंने बैंक के खाते को सही तरीके से किस तरह जारी रखना है, के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अगर आपका किसी भी बैंक में खाता है तो उसे समय रहते मेंटेन करवाएं। इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सांबा पंचायत के कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें