कांगड़ा। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने उपमंडल के राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जमाबंदी अपडेशन, इंतकाल सत्यापन, तहसील स्तर पर लंबित अदालती मामलों तथा फील्ड से जुड़े राजस्व कार्यों की प्रगति जांची। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पांच अक्तूबर तक सभी जमाबंदियों को अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में पटवारियों ने पटवारखानों में फर्नीचर व लैपटॉप की कमी सहित अन्य दिक्कतें रखीं। एसडीएम ने इन समस्याओं को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाने व समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रकाश चंद, कानूनगो तथा उपमंडल के समस्त पटवारी उपस्थित रहे। संवाद