बीड़ स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्
बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शनिवार को पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान अनुराग शर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की और विद्युत संबंधी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। विद्यालय में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही मोटराइज्ड पंप स्थापित करने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी के विस्तार के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की और भविष्य में आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम, प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा, प्रदेश युवा महासचिव रविंद्र राव, संगठन महासचिव महेंद्र डोहरी और किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद