खैरा (कांगड़ा)। रोगी कल्याण समिति के सदस्य और पूर्व प्रधान विनोद कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा से उनके निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सुविधा न होने से लोगों को पालमपुर या टांडा जाना पड़ता है। इससे उन्हें समय और आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। यह मांग काफी समय से की जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने आश्वस्त किया कि सीएचसी खैरा में इसी माह अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को अब कोई असुविधा नहीं होगी। संवाद