कांगड़ा। पुलिस ने कंक्रीट मिक्सचर को चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि मिशन रोड पर रैन बसेरा से यह मशीन चुराई गई थी। पुलिस में चोरी के इस मामले की शिकायत पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर एक निवासी कर्ण शर्मा ने करवाई थी। पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने कहा कि उसकी मशीन वहां से गायब है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने नगरोटा बगवां के घरहाना से 19 वर्षीय प्रफुल्ल कुमार और 20 वर्षीय अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।