फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैटरी सिक्का चोरी मामले में दो कामगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरस (कांगड़ा)। थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत बैटरी फैक्टरी में सिक्का चोरी के आरोप में पुलिस ने छानबीन के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्ष और गुरेंद्र सिंह निवासी पंजाब बैटरी फैक्टरी में रात की शिफ्ट में काम करते थे। ड्यूटी के दौरान वे रात को ही चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। संसारपुर टैरेस चौकी के इंचार्ज एसआई संजय शर्मा व पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें