फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पपरोला से कांगड़ा के लिए दौड़ेंगी दो रेलगाड़ियां

Thu, 26 Sep 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा तक 26 सितंबर से दो रेलगाड़ियां आवाजाही शुरू कर देंगी। रेलवे बोर्ड ने इन रेलगाड़ियों की समयसारिणी भी जारी कर दी हैं। उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बैजनाथ से कांगड़ा तक रेलगाड़ी के सफल ट्रायल के बाद वीरवार से दो रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू करने का फैसला लिया है और इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

समयसारिणी
रेलगाड़ी संख्या 04700 - बैजनाथ पपरोला से सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 08:45 बजे कांगड़ा पहुंचेगी
वापसी : रेलगाड़ी संख्या 04699 - कांगड़ा से सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 12:00 बजे बैजनाथ-पपरोला पहुंचेगी।
रेलगाड़ी संख्या 04686 - बैजनाथ पपरोला से शाम 3:00 बजे चलकर शाम 5:10 बजे कांगड़ा पहुंचेगी।
वापसी : रेलगाड़ी संख्या 04685 - कांगड़ा से शाम 6:00 बजे चलकर रात्रि 8:20 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।
ठहराव - ये रेलगाड़ियां मझेहरा, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परौर, चमुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी और कांगड़ा मंदिर स्टेशनों पर ठहरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें