फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो पर्यटकों पर तेजधार हथियार से हमला

Mon, 28 Apr 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बीड़ के अंतर्गत गुरुग्राम के पर्यटकों पर दो लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पर्यटक घायल हुए हैं। पुलिस थाना में सूर्या कंबोज, सागर कंबोज और पीयूष परमार निवासी सेक्टर 39 गुरुग्राम (हरियाणा) ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि लैडिंग साइट बीड़ में एक कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे गाली-गलौज किया। इसके बाद मारपीट और तेजधार चीज से हमला किया। इसमें सागर और पीयूष घायल हुए हैं। उनका मेडिकल पुलिस ने करवाया है। उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामले में दिल्ली के रोहित अग्रवाल और बीड़ के कमल कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। दोनों को पूछताछ के लिए थाने में तलब करके पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित अग्रवाल दिल्ली का रहने वाला है और अकसर बीड़ में आता रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें