ज्वालामुखी(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड खुंडिया के दो विद्यार्थियों बेबी ठाकुर और साहिल ने एससीईआरटी सोलन की ओर से आयोजित की जाने वाली नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा पास की है। विदित रहे हर वर्ष आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है तथा मेरिट के आधार पर जिलावार पात्र बच्चों को 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह 1000 रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
विद्यालय के संस्कृत अध्यापक विनोद शर्मा ने बताया कि वह इन बच्चों की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षा लेते थे और बच्चे भी इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी उत्सुक थे।