फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: साधू के भेष में दुकान में घुसे दो व्यक्ति, पकड़े तो ऊपरी मंजिल से कूदकर भागे

Wed, 17 Apr 2024 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लोगों की ओर से पकड़े दोनों व्यक्ति। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के कालू दी राजपुर हट्टी गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के पास दुकान के अंदर साधू के भेष में आए दो लोग घुस गए। इनके दुकान के भीतर प्रवेश करने का किसी को पता चलता, तब तक यह दुकानों की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए, लेकिन नजर पड़ते ही इन दोनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

लोगों ने इनको पकड़ कर यहां बिठाया ही था कि इनमें एक साधू चकमा देकर भाग गया। लोगों ने दूसरे साधू से पूछताछ करनी चाही तो दूसरा भी ऊपरी मंजिल से छलांग कर भाग गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि राजपुर-कालू दी हट्टी के समीप सड़क के बीचोंबीच भाग रहे इन दोनों लोगों को किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। दोनों आराम से सड़क के रास्ते भागने में कामयाब हो गए। एक ने संतरी रंग का चोला तो दूसरे ने सफेद चोला धारण किया था। जो दोनों देखने में बाबा लग रहे थे। इन दोनों को पकड़ने के लिए एक महिला आवाज भी दे रही है, लेकिन इनको किसी ने नहीं पकड़ा। सड़क पर इन दोनों के भागने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।


पुलिस के पास वीडियो तो आई है: थाना प्रभारी
पालमपुर के थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मामले में किसी की कोई शिकायत तो नहीं आई है, लेकिन पुलिस को वीडियो मिला है। वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन इससे पहले वह दोनों व्यक्ति भाग चुके थे। लोगों को इसकी जल्द सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। ताकि पुलिस उन दोनों को पकड़ पाती। पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें