फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरनोटा और भरमाड़ में दो लोगों ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पहला मामला ग्राम पंचायत हरनोटा का है जबकि दूसरा भरमाड़ का। आत्महत्या के इन दो मामलों से जवाली विस क्षेत्र के लोग गमगीन हैं। पंचायत हरनोटा निवासी मलकीयत सिंह (34) पुत्र गोरखू राम निवासी भरमाड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मलकीयत सिंह वार्ड नंबर-दो का निवासी था। रविवार को वह घर में अकेला था, जो शादीशुदा था। उसने घर से लगभग 150 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जब उसने फंदा लगाया तो उस समय उसके माता-पिता सत्संग सुनने राजा का तालाब गए हुए थे और पत्नी मायके में गई हुई थी। किसी राहगीर ने शव को पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई। इसके बारे में पंचायत उपप्रधान रफीक मुहम्मद को बताया गया। इसके बाद उपप्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं तथा केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरा मामला भरमाड़ का है। इसमें हेमराज (40) ने अपने घर की छत पर पंखा लटकाने वाली लोहे की कुंडी से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक अपनी माता सत्या देवी के साथ घर में रहता था और घर के नजदीक निर्मित पीर बाबा के मंदिर में सेवा करता था। वह थोड़ा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था। रविवार को दोपहर के समय हेमराज ने पंखे की लोहे की कुंडी के साथ फंदा लगाकर जान गंवा दी। थोड़ी देर बाद मां किसी कार्य के लिए जब अंदर आईं तो उन्होंने अपने बेटे को लटके हुए देखा। शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुशील कुमार को दी और उन्होंने पुलिस थाना जवाली को सूचित कर दिया गया।

उधर, डीएसपी जवाली बीरी सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि हरनोटा और भरमाड़ में आत्महत्या के दो मामले घटित हुए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें