फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गंदड़ पंचायत के कंडैला में आग की भेंट चढ़ीं दो पशुशालाएं

Fri, 01 Mar 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की गंदड़ पंचायत के कंडैला गांव की गुज्जर बस्ती में वीरवार दोपहर बाद दो पशुशालाओं में आग लग गई। इसके चलते दोनों पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। ये पशुशालाएं कुलदीप कुमार पुत्र जोंगू राम और कुलदीप कुमार की माता कमला देवी पत्नी जोंगू राम की थीं।
विज्ञापन

जिस समय पशुशालाओं में आग लगी, उस समय पशुशाला के अंदर कोई भी मवेशी नहीं था। पशुशालाओं से जैसे ही आग लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और फायरबिग्रेड जयसिंहपुर को दी। फायरब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी भी सूचना मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान बिंता कटोच ने बताया कि आग के कारणों को कोई पता नही चला है। पंचायत प्रधान ने पीड़ितों को शीघ्र ही प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें