फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां डिपो ने फिर शुरू किए दो रात्रि बस रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन निगम के नगरोटा बगवां डिपो के तहत कोविड-19 के कारण बंद दो रात्रि रूटों को फिर चालू कर दिया गया है। डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि पालमपुर-कुगति वाया टांडा-कांगड़ा-चंबा-भरमौर रूट को दोबारा चला दिया गया है। यह बस पालमपुर से सायं 4 बजकर 50 मिनट पर अपने गंतव्य को चलेगी। 5:20 बजे नगरोटा और 6:35 बजे कांगड़ा से होकर निकलेगी। जबकि वापसी पर यह बस सायं साढ़े 4 बजे कुगति से चलेगी और रात्रि 10 बजे चंबा से पालमपुर के लिए रवाना होगी। इसके अलावा नगरोटा बगवां डिपो की बंद मैक्लोडगंज-दिल्ली डीलक्स बस सेवा को दोबारा चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बस देर सायं 6 बजे मैक्लोडगंज से रवाना होगी, जबकि 7 बजे धर्मशाला और 7:50 बजे कांगड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी पर यह बस आईएसबीटी दिल्ली से रात्रि 9 बजकर 22 मिनट पर मैक्लोडगंज के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें