फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: रे में बिना परमिट बालन लकड़ी ले जा रही दो बोलेरो पकड़ी

Sat, 07 Sep 2024 03:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रे (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले के नूरपुर के अंतर्गत आते वन परिक्षेत्र रे में शनिवार सुबह हिमाचल-पंजाब सीमा पर 52 गेट के पास लगाए गए नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने बिना परमिट बालन लकड़ी ले जा रही दो बोलेरो गाड़ी पकड़ी हैं।
विज्ञापन
लकड़ी ले जा रही दो बोलेरो पकड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर के अंतर्गत आते वन परिक्षेत्र रे में शनिवार सुबह हिमाचल-पंजाब सीमा पर 52 गेट के पास लगाए गए नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने बिना परमिट बालन लकड़ी ले जा रही दो बोलेरो गाड़ी पकड़ी हैं।। यह कार्रवाई डिप्टी रेंजर रविंदर कुमार, गार्ड शशि कुमार की ओर से की गई। रेंज ऑफिसर चैन सिंह ने बताया कि देर रात को विभाग की टीम की ओर से नाका लगाया गया था और सुबह पांच बजे के करीब दो बालन से लदी बोलेरो कैंपर को पकड़ा गया। इसका किसी प्रकार का कोई परमिट नहीं पाया गया। गाड़ियों को लकड़ी सहित जब्त कर वन थाना ले जाया गया। डिप्टी रेंजर रविंदर कुमार ने बताया कि  रोज इस प्रकार से जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं और  अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लकड़ी कहा से लाई गई, इसकी गाड़ी चालकों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें