जसूर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की नारकोटिक्स पुलिस टीम ने नूरपुर के न्याजपुर क्षेत्र में दबिश देकर दो युवाओं को चिट्टे के साथ पकड़ा है। नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आरोपियों विनोद कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 और मनीष निवासी वार्ड नंबर सात से 7.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस टीम ने निजी गाड़ी में बैठे इन आरोपियों की शक के आधार पर तलाशी ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। एक आरोपी पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।