फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार से चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 61.440 ग्राम चरस और 67,200 रुपये की नकदी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को रसूह चौक पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि संजय कुमार निवासी घियोरी अपने साथी पुष्पिंद्र ठाकुर निवासी बीहण के साथ कार में नूरपुर से रानीताल आ रहा है। रसूह चौक-लंज मार्ग पर नाका लगाकर दोनों को नशे के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि चरस, नकदी और कार कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें