धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में दो दिन के भीतर दो प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अब एसडीसी कांगड़ा के पद पर सेवारत आईएएस अधिकारी सौरभ जस्सल का तबादला प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश वित्त एवं शहरी विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर किया है। उन्हें राज्य आडिट विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। जबकि आईएएस अधिकारी विनय कुमार को एडीसी कांगड़ा और परियोजना निदेशक डीआरडीए के पद पर तैनाती दी गई है।
वह धर्मशाला में मुख्यमंत्री के कैंप विशेष सचिव का पदभार भी संभालेंगे। बीते रविवार को प्रदेश सरकार ने एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू का मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के पद पर तबादला किया है। हालांकि अभी तक एडीएम कांगड़ा के पद पर किसी भी अधिकारी के नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं। जबकि डीआरओ कांगड़ा का पद भी बीते डेढ़ साल से खाली पड़ा है।